तूफान बना तबाही, मंदिर में शरण लेने पहुंचे लोग फिर भरभराकर गिरा मंदिर…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा :गुरुवार के दिन नालंदा में आए प्राकृतिक आपदा में कुल 22 लोगों की मौत हो गई। कहीं दीवार गिरी तो कहीं विशाल पेड़। वही एक की मौत वज्रपात से हुई है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के बाद हुए क्षति का भी आकलन किया जा रहा है। आंधी तूफान के कारण जिन सड़क मार्गों पर पेड़ गिरा है उन सभी इलाकों में कुल 52 टीमों को लगाकर पूरी सड़क को साफ करवाया जा रहा है।

ताकि सड़कों को सुचारू रूप से चालु कराया जा सके। वही आंधी तूफान के कारण बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। वहीं जिले में लगभग 350 बिजली का खंबे और 15 ट्रांसफार्मर को भी क्षति हुआ है। जिन इलाकों में आंधी तूफान के कारण फसल क्षति हुई है उसका भी आकलन किया जा रहा है। आंधी तूफान के कारण जिन किसानों की फैसले बर्बाद हुई है उनका भी फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है।इसके साथ ही सभी मृतकों के परिवार को मुआवजा राशि देने की भी प्रक्रिया चल रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article