तमिलनाडु में ‘थलापति’ की ‘विजय’ गाथा: पहली ही चुनावी पारी में TVK सबसे आगे, स्टालिन की छुट्टी तय

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों ने एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया है। फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार विजय, जिन्हें ‘थलापति’ के नाम से जाना जाता है, ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत ही जोरदार तरीके से की है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) शुरुआती रुझानों में 106 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है।

राज्य में इस बार पारंपरिक द्विध्रुवीय मुकाबले की जगह त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) 71 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाला गठबंधन 57 सीटों पर आगे चल रहा है।

हालांकि अंतिम नतीजे अभी बाकी हैं, लेकिन यह साफ संकेत मिल रहा है कि विजय ने अपने पहले ही चुनाव में मजबूत पकड़ बना ली है। उनकी रणनीति तमिलनाडु की उस राजनीतिक परंपरा से प्रेरित मानी जा रही है, जहां फिल्मी सितारों ने राजनीति में बड़ी सफलता हासिल की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राज्य के पूर्व दिग्गज नेताओं एम.जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता ने फिल्मों से राजनीति में आकर मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय किया था। वहीं कमल हासन जैसे नेताओं को अपेक्षित चुनावी सफलता नहीं मिल सकी। विजय ने इसी अनुभव से सीख लेते हुए फिल्मों को अलविदा कहकर पूरी तरह राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया है।

विजय ने 2024 में अपनी पार्टी की स्थापना की थी और उसी समय स्पष्ट कर दिया था कि वे फिल्मों से संन्यास लेकर जनता की सेवा में पूर्णकालिक रूप से जुटेंगे। उनका मानना है कि राजनीति में आधे-अधूरे समर्पण के लिए जगह नहीं है, और यही संदेश उन्होंने मतदाताओं तक पहुंचाने की कोशिश की।
तमिलनाडु की राजनीति में यह नया अध्याय कितना स्थायी साबित होगा, यह तो

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article