बाढ़ को मिलेगी नई पहचान, उमानाथ मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना जिले के बाढ़ में स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट पर बने ऐतिहासिक उमानाथ मंदिर का अब व्यापक विकास होने जा रहा है। फरवरी 2025 में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प की घोषणा की थी। अब इस योजना पर काम शुरू होने वाला है।

13.89 करोड़ की लागत से होगा विकास कार्य
करीब 13.89 करोड़ रुपये की लागत से उमानाथ मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत मंदिर परिसर में कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इनमें सती स्थान पर विद्युत शवदाह गृह, गंगा रिवर फ्रंट, जी+2 सामुदायिक भवन (अतिथियों के ठहराव हेतु), मंत्र उच्चारण मंच, जप स्थल, खेल मैदान, यात्री शेड और परिखा दीवार का निर्माण शामिल है।

सीएम नीतीश करेंगे भूमि पूजन
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं बाढ़ पहुंचकर मंदिर परिसर में भूमि पूजन करेंगे। इस मौके पर अनुमंडल और नगर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्थानीय लोगों के लिए बड़ी सौगात
करीब दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री का बाढ़ पहुंचना तय है। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और मंत्री विजय कुमार चौधरी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article