चोरों ने झुंड बनाकर पांच घरों को बनाया निशाना,ढाई लाख नगद महंगे आभूषण समेत 20 लाख की चोरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- नालंदा : रहुई थाना क्षेत्र इलाके के अब्दुलहिचक गांव में देर रात अज्ञात चोरों के झुंड ने जमकर उत्पाद मचाया। चोरों के झुंड ने कुल पांच घरों निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़कर गोदरेज और पेटी में रखें नगद ढाई लाख 15 लाख महंगे आभूषण,महंगे बर्तन एवं समान पर हाथ साफ कर दिया। घर का टूटा हुआ ताला देखकर ग्रामीणों को चोरी की घटना की जानकारी सुबह में हुई। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाना को दी गई।पीड़ित गृह स्वामी शिव शंकर प्रसाद सिन्हा ने बताया कि जिन घरों में चोरी हुई है उन सभी घरों में ताला बंद था।

सभी लोग अपने-अपने घरों को छोड़ बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा अज्ञात चोरों के झुंड ने आराम से उठाया। वही इस घटना के बाद गांव वालों में आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से चोरी की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस चोरी के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article