नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, दो बच्चे की मौ/त,एक की हालत गंभीर

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर में दो मासूम बच्चों की मौत डूबने हो गई. एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है तीनों बच्चे गांव स्थित रसीदपुर घाट में नहाने गए थे और उसी दौरान तीनों डूब गए. जिसमें दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तीनों अजमेरीपुर के रहने वाले थे. बच्चे की पहचान प्रवीण मंडल के 13 वर्षीय रूप में की गई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रबला कुमार लक्ष्मी मंडल के 14 वर्षीया राजा कुमार गोपी मंडल के 12 वर्षीय पुत्र रामू कुमार के रूप में हुई है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे रसीदपुर पुल के समीप नदी में नहा रहे थे . ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नाथनगर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि नदी में में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. एक बच्चे का उपचार किया जा रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article