कोशी रेंज के पुलिस अधिकारियों के लिए शुरू हुआ तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कोशी प्रक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस अधिकारियों के लिए एक तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को सहरसा स्थित स्थानीय विकास भवन में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को नए कानूनी प्रावधानों से अवगत कराना है।इस प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व कर रहे कोशी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) मनोज कुमार ने बताया कि बदलते समय के साथ कानूनों में कई अहम बदलाव हुए हैं, जिन्हें ठीक ढंग से समझकर ज़मीनी स्तर पर लागू करना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वाहन जांच, गिरफ्तारी की प्रक्रिया, कुर्की की कार्रवाई और ट्रैफिक जाम जैसी परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर गहराई से चर्चा की जा रही है।DIG मनोज कुमार के अनुसार, यह प्रशिक्षण अधिकारियों की दक्षता और जवाबदेही दोनों को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इसमें कोशी रेंज के सभी जिलों से आए पुलिस पदाधिकारी भाग ले रहे हैं, जो क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article