आज कैमूर में गृह मंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा,तैयारी पूरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कैमूर, गृह मंत्री अमित शाह 26 मई यानी आज ही के दिन बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे सासाराम के सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

अमित शाह के कार्यक्रम के लिए जगजीवन स्टेडियम में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पहली बार गृह मंत्री के आगमन पर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कैमूर में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है। अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्ता भी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सासाराम लोकसभा सीट काफी हॉट सीट मानी जा रही है। भाजपा इस सीट पर अपनी जीत को बरकरार रखना चाहती है। वही कांग्रेस अपनी खोई हुई सीट और प्रतिष्ठा बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है। इस बार भाजपा ने छेदी पासवान के जगह शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से मनोज कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article