News PR Live
आवाज जनता की

स्कूल में गोली चलाने की मिलती है ट्रेनिंग, पिस्टल से फायरिंग करता दिखा युवक, पुलिस पहचान में जुटी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। समस्तीपुर में एक बंद स्कूल में युवक गोली चलाने की ट्रेनिंग ले रहा है। इसका वीडियो सामने आया है। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। युवक की पहचान में जुट गई है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक किसी के कहने पर पिस्टल से फायरिंग करता है और जोर की आवाज होती है। यह वीडियो बुधवार की सुबह से सामने आया है। सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जिस समय की घटना है, ऐसा लगता है कि स्कूल बंद होगा। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि NEWSPR नहीं करता है.

- Sponsored -

- Sponsored -

युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। वीडियो में युवक किसी चीज पर निशाना लगाते हुए गोली चलाता है। साथ ही उसे निर्देश देने वाला व्यक्ति फायरिंग का वीडियो बना रहा है। युवक की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वो यह ट्रेनिंग क्यों ले रहा है। इधर, नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि वीडियो के आधार पर गोली चलाने वाले युवक की पहचान की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.