पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पौधारोपण, केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना ,
नरकटियागंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा एवं जनसरोकार कार्यक्रम के तहत नरकटियागंज के पोखरा मंदिर परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर मंडल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, नरकटियागंज विधायक संजय कुमार पांडेय, लौरिया विधायक विनय बिहारी, नगर परिषद उपसभापति पूनम देवी और सभापति प्रतिनिधि सत्यम श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फलदार पौधे लगाए ,
इस दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी “नॉनसेंस” हैं और “दिमागी हालत से बीमार आदमी” हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह की बातें कर रहे हैं !
उन्हें देश और उनकी पार्टी के लोग भी सुनना नहीं चाहते। मंत्री ने कहा कि इसके बावजूद राहुल गांधी लगातार इसी तरह बयान देते जा रहे हैं।
सतीश चंद्र दुबे वर्तमान में केंद्र सरकार में कोयला एवं खान राज्य मंत्री हैं।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-