सीतामढ़ी में पूर्व महिला प्रमुख पर जानलेवा हमला, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना में पूर्व महिला प्रमुख और पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हुआ। यह वारदात उस समय हुई जब वह अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। रास्ते में उन्होंने कुछ लोगों को झगड़ते देखा और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।हमलावरों ने पहले लूटपाट की कोशिश की और जब महिला जनप्रतिनिधि ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके कनपटी पर गोली चला दी।

घटना में उनके पति भी घायल हो गए और उनसे भी सामान लूट लिया गया।गोली लगने से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है, जबकि उनके पति का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।घायल पति ने पुलिस को बताया कि उनका एक अन्य जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार से आर्थिक लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था और उन्हें शक है कि हमले की जड़ उसी विवाद में छिपी हो सकती है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article