त्विषा शर्मा मौत मामला: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच के आदेश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कानूनी कार्रवाई अब और सख्त हो गई है। मुख्य आरोपित और मृतका के पति समर्थ सिंह के सरेंडर के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने बड़ा फैसला लेते हुए उनका वकालत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि समर्थ सिंह के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक और विधिक प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें किसी भी अदालत में प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी। आदेश के अनुसार यह निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि नोएडा निवासी त्विषा शर्मा का विवाह पिछले वर्ष भोपाल के अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुआ था। 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। ससुराल पक्ष ने घटना को आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना, जबरन गर्भपात और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मामले ने तूल तब पकड़ा जब मृतका के परिवार ने मुख्यमंत्री से लेकर हाई कोर्ट तक न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कई अहम फैसले लिए गए। समर्थ सिंह को अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद अदालत में सरेंडर करना पड़ा।

राज्य सरकार की अनुशंसा पर अब इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंप दी गई है। वहीं, मृतका की सास और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भी बड़ा झटका लगा है। सरकार ने उन्हें भोपाल कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया है।

इस मामले में लगातार हो रही कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई ने इसे प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल कर दिया है। अब सभी की नजर CBI जांच और आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article