दो दिन पुर्व मिर्जापुर गांव में मारपीट मामले में हुआ खुलासा,दुकान से उधार लेने पर हुई…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में दो दिन पुर्व दो पक्षों में जमकर मारपीट मामले में तीन लोग घायल हुए थे. वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के द्वारा लिखित आवेदन ले कर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है.वहीं एक पक्ष से रेखा देवी ने सुल्तानगंज थाना लिखित आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराया है कि रंजीत विंद,संजीत विंद,वकिल विंद, कपिल विंद, आरती देवी, सोनु कुमार ,शंकर विंद,सफिल विंद, एवं अज्ञात तीस से चालीस लोग के द्वारा महुआ शराब बेचने पर पुलिस को सूचना देने पर यह सभी लोग घर में घुसकर लाठी,रड, हथियार दिखाकर मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी दिया है.

वहीं दुसरे पक्ष से रंजीत विंद ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराया है कि हमारे जमीन बाईजबर लिखवाने को लेकर फंटुश तांती,राजा कुमार,श्याम कुमार एवं अज्ञात लोगों के द्वारा लोहे के रंड एवं लाठी से मारपीट किया गया है.बताते चलें कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन देने पर रंजीत कुमार के छोटे भाई संजीत कुमार ने पुलिस व मिडिया को बयान जारी कर बताया है कि दुकान से उधार लेने पर मारपीट हुई है और दुसरे पक्ष से कहना है कि महुआ शराब बेचने की खबर देने पर घर में घुसकर मारपीट हुई है, जो सीसीटीवी कैमरे में घर में घुसकर मारपीट किया है,पुलिस पुरे मामले को देखते हुए प्राथमिक दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article