बाइक एवं ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो दोस्तों की हुई मौत,एक गंभीर रूप से घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद में बाइक एवं ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो दोस्तों की हुई मौत एक गंभीर रूप से घायल, दीपावली की खरीदारी कर घर लौट रहे थे तीनो मदनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप ट्रक एवं बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तथा दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। जहां एक युवक के इलाज के दौरान मौत हो गई तथा दूसरे युवक को गया मगध मेडिकल इलाज के लिए भेजा गया।

मृतक के परिजनों ने बताया की तीन दोस्त दीपावली की खरीदारी करने के लिए मदनपुर थाना क्षेत्र के वार बाजार गए हुए थे। वहीं से लौटने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौत हो गई एवं एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम सा छाया हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे कार्रवाई में जुट हुई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article