राजगीर में डैम में डूबे दो युवक, SDRF ने निकाले शव,आठ युवक गए थे नहाने

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक घोड़ा कटोरा स्थित पंचाने डैम में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के करिअन्ना गांव निवासी फैसल आलम और अनस आलम के रूप में की गई है।

आठ युवक गए थे नहाने
बुधवार दोपहर करिअन्ना गांव से आठ युवक डैम में नहाने पहुंचे थे। पानी में उतरते ही सभी गहरे हिस्से की ओर चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर पास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और किसी तरह छह युवकों को बचा लिया गया। हालांकि फैसल और अनस को बाहर नहीं निकाला जा सका और दोनों की मौत हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गांव में छाया मातम
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

अधिकारियों ने लिया जायजा
जानकारी मिलते ही गिरियक थाना अध्यक्ष श्रीकांत कुमार, राजगीर थाना अध्यक्ष रमण कुमार, सिलाव थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, सिलाव अंचलाधिकारी आकाश दीप सिन्हा और गिरियक अंचलाधिकारी सन्नी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजगीर डीएसपी ने भी हालात का जायजा लिया।

SDRF की कार्रवाई
शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों की तलाश की। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा छाया हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article