बीते कुछ दिनों से गायब 8 वर्षीय बालक का शव गंगा से बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में पिछले 24 अप्रैल से गायब 8 वर्षीय बालक का शव मुंगेर के गंगा से बरामद। परिजनों की किसी अनहोनी की आशंका । पोलिस के द्वारा शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के भेजा ।।

जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर थाना के थाना के मंगल बाजार निवासी बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर अमित रंजन के पुत्र अकक्षज (08) कल बुधवार के सुबह से ही घर से गायब था । जिसे परिजनों के द्वारा काफी खोज बिन किया पर वो कहीं नहीं मिला। जिसके बाद इस बात की सूचना थाना को दी गई और शहर में गुमशुदा की खोज को ले मायकिंग करवाया गया । पर बच्चा कहीं नहीं मिला । पर आज उस बच्चे का शव गुरुवार की सुबह कष्टहरनी घाट के पास मिला। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो रो के बुरा हाल है । अकक्षज घर का एकलौता चिराग था। पिता यूपी के अलीगढ़ स्थित पावर हाउस में चीफ इंजिनियर है। मासूम भी माता-पिता के साथ अलीगढ़ में ही रहता था। कुछ दिन पहले ही मुंगेर आया था। 15 मई को लापता होने की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस बच्चों की खोज में लगी हुई थी। इस मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article