निशांत कुमार के राजनीति में आने पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान, कहा-जेडीयू के अस्तित्व के लिए जरूरी कदम

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने और उनके बेटे Nishant Kumar की सक्रिय राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख और एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवार Upendra Kushwaha ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी राय पहले से ही रही है कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा फैसला लिया जाता है तो यह सही कदम होगा। उनके अनुसार जेडीयू को मजबूत बनाए रखने और उसके अस्तित्व के लिए निशांत कुमार की सक्रिय भूमिका जरूरी हो सकती है।

कुशवाहा ने यह भी कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि निशांत कुमार के आने से पार्टी को कितना राजनीतिक फायदा या नुकसान होगा, लेकिन पार्टी के भविष्य को देखते हुए उनका राजनीति में आना जरूरी है। उन्होंने दोहराया कि उन्होंने सबसे पहले इस बात का सुझाव दिया था कि निशांत को राजनीति में सक्रिय होना चाहिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दरअसल, बिहार की राजनीति में इन दिनों कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। खबरें हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं और इसके बाद राज्य की सत्ता संरचना में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि आगामी समय में बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है, जो संभवतः भाजपा से हो सकता है।

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि अगर ऐसा होता है तो निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि इन संभावनाओं को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इन चर्चाओं ने बिहार की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article