भाई की मौत पर बवाल, रौशन आनंद बोले- साजिश में शामिल हैं खान सर और आर.एस. प्रसाद

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को सोमवार को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद वे दोपहर में बेऊर जेल से बाहर आए। जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या एक साजिश के तहत की गई है और इसमें खान सर तथा किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आर. एस. प्रसाद की भूमिका है।
बता दें कि जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने सीधे सीधे फैजल खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा मेरे भाई की हत्या हुई है, यह बड़ी साजिश है। फैजल खान और कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद ने मेरे भाई की हत्या करवाई है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई मार दिया गया है। आज मेरे समर्थकों को मेरा भाई बनना पड़ेगा और इंसाफ के लिए लड़ना होगा, रौशन आनंद ने यह भी कहा कि जब वे बाहर थे तब कोई घटना नहीं हुई, लेकिन उनके जेल जाने के बाद उनके भाई की हत्या की गई। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश बताया।
हालांकि, इससे पहले खान सर ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रिंस यादव की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने घटना को बेहद संवेदनशील बताते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। साथ ही रौशन आनंद और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा था कि इस कठिन समय में वह हरसंभव सहयोग के लिए तैयार हैं। खान सर ने यह भी कहा था कि ऐसी दुखद घटना किसी के साथ नहीं होनी चाहिए, चाहे वह उनका विरोधी ही क्यों न हो।

Share This Article