News PR Live
आवाज जनता की

UPSC इंजीनियरिंग में मुजफ्फरपुर के आशुतोष ने प्राप्त किया पांचवां रैंक, बिहार का बढ़ाया मान

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। अगर कुछ कर गुजरने की चाह हो तो सफलता का रास्ता खुद व खुद दिखने लगता है। किसी ने सच ही कहा कि अगर इंसान चाहे तो पत्थर से पानी निकाल दे। ऐसे ही कुछ कर दिखाया बिहार के आशुतोष ने, दरअसल यूपीएससी इंजीनियरिंग में देश भर में सिर्फ 9 सीट ही थे लेकिन आशुतोष ने कड़ी मेहनत और लग्न से पढ़ाई कर के देशभर में 5वां रैंक प्राप्त किया। जिसके बाद उनके परिवार वालो के साथ साथ रिश्तेदार भी खुशी से झूम उठे।

बता दें कि आशुतोष कुमार बेगूसराय जिले बिशनपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता जेल अधिकारी से सेवा निर्मित थे और विगत साल उनका निधन हो गया, लेकिन फिर भी आशुतोष अपने लक्ष्य से भटका नहीं और दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत कर के आज देशभर में बिहार और बेगूसराय का नाम बढ़ाया है। आशुतोष की बहन नीतू कुमारी मुज़फ्फरपुर के सकरा प्रखण्ड के रघुनाथपुर दोनवा पंचायत की वर्तमान सरपंच हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

उन्होंने भी अपने भाई को बधाई दी है। इसके साथ ही नीतू कुमारी (सरपंच) के पति रोहित सिंह रैकवार जो कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष सह लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। उन्होंने भी अपने साले (आशुतोष) को बधाई दी है और साथ ही कहा कि आशुतोष पढ़ने में बहुत ही अच्छा है। यही वजह है कि उसने अपने लक्ष्य से भटका नही और आज यूपीएससी इंजीनियरिंग में 5वां रैंक प्राप्त कर के बिहार और परिवार वालो तथा रिश्तेदारों का मान-सम्मान बढ़ाया।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.