वाल्मीकिनगर विधायक ने किया पी तटबंध का निरीक्षण, बाढ़ को लेकर अधिकारियों को अलर्ट

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव के खतरे को देखते हुए तैयारियों का लिया जायजा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:-वाल्मीकिनगर (प. चंपारण)। मानसून की दस्तक के साथ ही गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए वाल्मीकिनगर के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने सोमवार को पिपरासी से ठकराहा तक पी तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तटबंध की स्थिति, संवेदनशील स्थानों और कटाव की आशंका वाले क्षेत्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और तटबंध की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बरसात के मौसम में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंधों पर दबाव बढ़ जाता है और कई क्षेत्रों में कटाव का खतरा बना रहता है। ऐसे में समय रहते सभी तैयारियां पूरी रखना जरूरी है।
प्रशासन और संबंधित विभागों को पहले से तैयारी रखनी होगी
विधायक ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभागों को पहले से तैयारी रखनी होगी। उन्होंने संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने विधायक को बताया कि संभावित बाढ़ और कटाव से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है
अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही आवश्यक सामग्री, मशीनरी और मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल बचाव और मरम्मत कार्य शुरू किया जा सके। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि तटबंधों की निगरानी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और छोटी से छोटी समस्या सामने आते ही उसका समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article