भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव को राज्यपाल बनाए जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने दी बधाई

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना/ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर नंदकिशोर यादव से मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि नंदकिशोर यादव के समृद्ध राजनैतिक, प्रशासनिक अनुभव से नागालैंड के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही श्री विजय कुमार सिन्हा ने नागालैंड के राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व को भी बधाई दी है।

उपमुख़्यमंत्री ने बताया कि नंदकिशोर यादव ने अपने सार्वजनिक जीवन में पद और गरिमा को नई ऊंचाई प्रदान की है। एक कुशल राजनेता के रुप में उनके सांगठनिक कौशल और प्रशासनिक दक्षता का भरपूर लाभ बिहार को मिला है।

उन्होंने कहा कि नंदकिशोर यादव एक जनसेवक के रुप में सरकार, संगठन और पार्टी को एक कुशल माली की तरह सींचने का काम किया है। उनके लंबे अनुभव का लाभ नागालैंड के समावेशी विकास, संस्कृति और सभ्यता को समृद्धि प्रदान करेगा।

Share This Article