वीआईपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी ने किया नमन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 25 जुलाई। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को महान क्रांतिकारी महिला, अदम्य साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रतीक वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को याद किया।

इस मौके पर वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी का जीवन अन्याय, शोषण और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानी और अपने साहस, आत्मसम्मान तथा संघर्ष से समाज के लाखों लोगों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़नी चाहिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि फूलन देवी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान की एक सशक्त विचारधारा हैं। समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, वह सदैव याद रखा जाएगा। उनका साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

वीआईपी नेताओं ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वीरांगना फूलन देवी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article