बिहार के छह नगर निकायों में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, पहली बार मोबाइल ऐप से हो रही वोटिंग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: बिहार के छह नगर निकायों में शनिवार सुबह 7 बजे से उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इन चुनावों में मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के कुल 45 पदों पर वोटिंग हो रही है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

पहली बार मोबाइल से वोटिंग

इन उपचुनावों की सबसे खास बात यह है कि राज्य में पहली बार मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन वोटिंग कराई जा रही है। जबकि पारंपरिक रूप से ईवीएम के जरिए मतदान केंद्रों पर भी वोट डाले जा रहे हैं, वहीं कुछ मतदाता घर बैठे मोबाइल ऐप से भी मतदान कर रहे हैं। राज्य भर में कुल 489 बूथों पर मतदान कराया जा रहा है।

कहां-कहां हो रहे हैं चुनाव?

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, आम चुनाव इन स्थानों पर हो रहे हैं:

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
  • पूर्वी चंपारण: मेहसी, पकड़ीदयाल नगर पंचायत
  • रोहतास: कोचस नगर पंचायत
  • पटना: खुशरूपुर, नौबतपुर, विक्रम नगर पंचायत

इन निकायों में कुल 3-3 सीटों पर मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद, तथा 45 सीटों पर वार्ड पार्षद चुने जा रहे हैं।

कहां हो रहा है उपचुनाव?

  • बांका नगर परिषद, मैरवा नगर पंचायत (सीवान), और खिजरसराय नगर पंचायत (गया) में मुख्य पार्षद पद के लिए उपचुनाव
  • बोधगया नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद पद के लिए उपचुनाव
  • अन्य इलाकों में रिक्त वार्ड सदस्यों के लिए भी मतदान हो रहा है

मतगणना 30 जून को

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सभी सीटों की वोटों की गिनती 30 जून को की जाएगी। चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची पहले ही जारी की जा चुकी थी, जिसके बाद यह उपचुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया।

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारी

चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए तीन स्तरों पर सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। उदाहरण के तौर पर, सहरसा जिले में 9 मतदान केंद्र भवन बनाए गए हैं, जिनमें सहरसा नगर निगम वार्ड 19, सोनवर्षा नगर पंचायत वार्ड 8 और सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद वार्ड 10 शामिल हैं।

बता दें कि बिहार में कुल 19 नगर निगम हैं, जिनमें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा जैसे प्रमुख शहर आते हैं। उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article