भागलपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित

आंधी-बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत लेकिन जनजीवन प्रभावित

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर। शहर और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद देखते ही देखते आसमान में काले घने बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज ठंडी हवाओं और मेघ गर्जना ने लोगों को चौंका दिया। इसके बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी।


हालांकि तेज हवा और भारी बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात बाधित रहा। वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। वहीं कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही। अचानक बदले मौसम के कारण बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। लोग दुकानों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


खुले स्थानों पर काम कर रहे किसान और मजदूर भी बारिश और आंधी से बचने के लिए सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक तेज आंधी, बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने सलाह दी है कि लोग पेड़ों के नीचे खड़े न हों और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। इधर प्रशासन भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article