पश्चिम चंपारण: शराबबंदी को सफल बनाने मैदान में उतरे युवा, भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की दिशा में अब ग्रामीण युवा भी आगे आ रहे हैं। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के सोहसा फुलवारियां गांव में युवाओं ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ खुद मोर्चा संभालते हुए भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद की। बरामद शराब की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय से अवैध रूप से देशी चुलाई शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही थी। इससे गांव का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा था। कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद यह अवैध कारोबार पूरी तरह बंद नहीं हुआ। ऐसे में गांव के युवाओं ने संगठित होकर शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया।
स्थानीय युवक शंकर कुमार यादव ने बताया कि इससे पहले भी गांव के लोगों ने शराब कारोबारियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन कुछ समय बाद अवैध धंधा फिर शुरू हो गया। इस बार युवाओं ने एकजुट होकर कार्रवाई की और भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।
सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद शराब को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article