बिहार के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। वर्तमान DGP विनय कुमार का दो साल का कार्यकाल 13 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। ऐसे में नए DGP के चयन की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, गृह विभाग ने 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके और दिसंबर के बाद कम से कम छह महीने का कार्यकाल बचा होने वाले DGP रैंक के अधिकारियों का पैनल तैयार किया है। इस सूची को जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय और UPSC के पास भेजे जाने की संभावना है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों से भी बिहार DGP पद को लेकर उनकी इच्छा पूछी जाएगी। इसके बाद UPSC की प्रक्रिया के तहत तीन अधिकारियों का पैनल राज्य सरकार को भेजा जाएगा। अंतिम फैसला राज्य सरकार करेगी। पूरी प्रक्रिया दिसंबर के पहले सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है।
इन नामों पर सबसे ज्यादा नजर
प्रीता वर्मा 1991 बैच की IPS अधिकारी हैं और वरिष्ठता में सबसे ऊपर हैं। फिलहाल वह DG Fire एवं Home Guard की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। चयन होने पर वह बिहार की पहली महिला DGP बन सकती हैं।
भृगु श्रीनिवासन 1992 बैच के अधिकारी हैं और फिलहाल NSG के DG हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बिहार लौटने की इच्छा उनकी दावेदारी में अहम होगी।
जितेंद्र सिंह गंगवार 1993 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में DG निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।जितेंद्र कुमार 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्हें CID और मुख्यालय में काम करने का अनुभव है।
कुंदन कृष्णन 1994 बैच के अधिकारी हैं। पटना SSP से लेकर IG और ADG मुख्यालय तक कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। फिलहाल वह विशेष शाखा और STF के DG हैं।
इनके अलावा निर्मल कुमार आजाद भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं। वहीं, सेवानिवृत्ति के कारण कुछ वरिष्ठ अधिकारी इस रेस से बाहर माने जा रहे हैं।उन्होंने पटना SSP के अलावा IG और ADG मुख्यालय जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वर्तमान में वह विशेष शाखा और STF के DG हैं।
दिसंबर तक पूरी हो सकती है प्रक्रिया
नए DGP के चयन की पूरी प्रक्रिया दिसंबर के पहले सप्ताह तक पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अंतिम नाम को लेकर फैसला चयन प्रक्रिया के अगले चरणों और राज्य सरकार के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा।