- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के छोआर पंचायत में बाईक पे सवार दो अज्ञात अपराधियो ने घर के बाहर बैठी 23 वर्षीय महिला को गोली मार कर घायल कर दिया है जिसे इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है ।
घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों अमन कुमार और घायल महिला की दादी शीला देवी ने बताया कि उसकी दीदी घर के बाहर बैठी थी तभी हेलमेट पहने बाइक पर सवार दो लोग आए और बाइक के पीछे बैठे युवक ने दीदी के ऊपर बंदूक तान दिया ,बंदूक देख दीदी घर की तरफ भागी तभी पीछे से गोली चला दिया जो दीदी के पीठ पे जा लगी और बाइक सवार भाग निकले। घटना के बारे में पोठिया थाना पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छापेमारी की है.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
