News PR Live
आवाज जनता की

बिहार के 18 जिलों में असानी को लेकर येलो अलर्ट, भारी बारिश की आशंका

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बांगाल में आया तूफान असानी का असर बिहार में पड़ने वाला है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक कुमार सिन्हा की मानें तो यह चक्रवात पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में कमजोर पड़ता जा रहा है। ऐसे में मौसम में कोई विशेष रूप से बदलाव होने की सूचना नहीं है। जहां पटना में सोमवार को सुबह आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की स्तर की बूंदाबांदी हुई। वहीं कई जिलों में बारिश के आसार थे पर ऐसा नहीं कुछ हुआ।

दोपहर बाद से मौसम सामान्य हो गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मुजफ्फरपुर में सर्वाधिक बारिश 88 मिमी दर्ज की गईसुपौल के बौसा में 81.4 मिमी, मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 65.8 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 61 मिमी, सुपौल में 44.2 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 32.2 मिमी, दरभंगा के कमतौल में 30.4 मिमी, समस्तीपुर के रोसड़ा में 15 मिमी, मधुबनी के सौलीघाट में 14 मिमी, सीतामढ़ी के बेलसंड में 13.4 मिमी, गया के टेकारी में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

शुक्रवार को पटना समेत प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गया का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। .

9 डिग्री की गिरावट के साथ पटना का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 32.4 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सारण, रोहतास, गया, नालंदा, जमुई, बेगूसराय, खगडिय़ा, भागलपुर, अररिया, फारबिसगंज, पूर्णिया, बांका के अधिकतम तापमान में 0.2 से 0.5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई।

बता दें कि बिहार में असानी चक्रवात का असर मंगलवार की शाम या बुधवार से दिखने की उम्‍मीद है। इससे पहले पुरवा हवा का असर दिखता रहेगा। बिहार में पिछले एक हफ्ते से जारी बारिश का सिलसिला अब थोड़ा कमजोर हुआ है। बावजूद इसके असानी चक्रवात के असर से पहले राज्‍य के उत्‍तर पूर्वी हिस्‍सों में हल्‍की बारिश हो सकती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.