बरारी में युवक ने की आत्महत्या, कर्ज और तनाव बताया जा रहा कारण

बिट्टू कुमार रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने की बात कहकर गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी से भी छत पर आने को कहा, लेकिन पत्नी खाना खाने के बाद सो गई। कुछ समय बाद जब पत्नी की नींद खुली और पति नहीं दिखे, तो वह उन्हें ढूंढने छत पर गईं, लेकिन वहां वे नहीं मिले।

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 07 अप्रैल। बरारी थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बुल्लू यादव के 28 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने की बात कहकर गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी से भी छत पर आने को कहा, लेकिन पत्नी खाना खाने के बाद सो गई। कुछ समय बाद जब पत्नी की नींद खुली और पति नहीं दिखे, तो वह उन्हें ढूंढने छत पर गईं, लेकिन वहां वे नहीं मिले।

इसके बाद जब वह कमरे में पहुंचीं, तो देखा कि बिट्टू कुमार गले में फंदा लगाकर टेबल पर बैठे हुए थे। यह दृश्य देखते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मृतक पर कर्ज था और उन्होंने एक टोटो भी लोन पर लिया था, जिसकी किस्तें चल रही थीं। आर्थिक दबाव के कारण वे काफी तनाव में रहते थे और पिछले कुछ समय से कम बोलने लगे थे तथा अकेले रहना पसंद करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article