कैमूर जिले में विभिन्न पंचायतों में खाली जनप्रतिनिधियों के पद पर हुए मतदान का कल होगा मतगणना।

Patna Desk

 

कैमूर , बीते गुरुवार को कैमूर जिले में उपचुनाव था। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न पदों पर मुखिया, वार्ड सदस्य, पंच समेत कई पदों पर मतदान हुआ था। उप चुनाव में कैमूर जिले से 32 प्रत्याशी खड़े है और उनके पक्ष में लोगों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया था। वही कैमूर जिले के जिन पंचायत में मतदान हुआ था। उन पंचायत के मतदान का कल शनिवार को मतगणना होगा। कल यानी शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बनाए गए मतगणना स्थल पर मतों की गिनती होगी और जनप्रतिनिधियों के भाग्य का फैसला होगा।

बता दें कि बीते गुरुवार को मतदान के बाद कैमूर जिले में 32 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया था और उनके भाग्य का फैसला 30 दिसंबर को है। जिले के कुल 27 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ था।

Share This Article