देवहलिया पैक्स ने डीएम के निरीक्षण में किया चीटिंग, गोदाम में आगे रखा धान, बीच में पूरा खाली।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर,बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत नरहन, जमुरना, देवहलिया एवं सिसौढा पैक्स का औचक निरीक्षण किया गया। जमुरना पैक्स निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि प्राप्त 11 हजार क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध 4631 क्विंटल की अधिप्राप्ति कर ली गयी है। निरीक्षण के क्रम में धान गोदाम में मौजूद पाया गया। पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की गयी। वहीं इसके बाद डीएम ने देवरिया पैक्स के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि 10500 क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध 4200 क्विंटल अधिक अधिप्राप्ति दिखायी गयी है। जांच के क्रम में पाया गया कि प्रतिवेदन के विरुद्ध उपलब्धता काफी कम है। दो दो बोरा का छल्ला बनाकर घेर दिया गया है, घेरों के बीच में जगह खाली पाया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा तत्काल धान अधिप्राप्ति पर रोक लगाया गया और बीसीओ का वेतन रोकने का निदेश दिया गया। शेष लक्ष्य अधिप्राप्ति हेतु बगल के पंचायत के पैक्स से जोड़कर पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं सिसौढा पैक्स को प्राप्त 16850 क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध 6278 क्विंटल पाया गया। गोदाम में धान की उपलब्ध थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article