AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिय मुंगेर के मंदिरों के महंत को मिली निमंत्रण।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

मुंगेर अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिय मुंगेर के चार महंतों को मिला निमंत्रण । साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के समय राम लला का जलाभिषेक 108 नदी व कुंड के जल से होगा। जिसमें मुंगेर के ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था का केंद्र सीताकुंड का जल भी शामिल रहेगा। बड़़ा महावीर मंदिर के महंथ पंडित घनश्याम दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रीराम की प्रतिमा के जलाभिषेक के लिए धार्मिक न्यास बोर्ड के सचिव किशोर कुणाल द्वारा सीताकुंड का जल लेकर अयोध्या पहुंचने का आग्रह किया गया है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 108 नदी के जल से श्रीराम की प्रतिमा का जलाभिषेक होगा जिसमें सीताकुंड का जल भी शामिल रहेगा। विश्व हिन्दू परिषद और राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से मुंगेर के 4 महंथ को 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विशेष आमंत्रण पत्र भेजकर आमंत्रित किया गया है।जिसमे जमालपुर बड़ी दुर्गा के महंथ, तथा केशोपुर दुर्गा मंदिर के महंथ के अलावा सोझी घाट के महंथ को भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करने के लिए विशेष आमंत्रण पत्र भेज कर आमंत्रित किया गया है। सभी लोग सीताकुंड का जल लेकर 20 जनवरी को अयोध्या प्रस्थान करेंगे। आमंत्रण पत्र मिलने पर बड़ा महावीर मंदिर के महंथ पंडित घनश्याम दास काफी हर्षित होते हुए बताया कि यह उनके लिए गौरव की बात होगी। तो वहीं जमालपुर योगमाया बड़ी दुर्गा स्थान के महंत मनोहर दास जी महाराज ने बताया की ये उनका सौभाग्य है की राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का मौका मिल रहा है । हम लोगों के पूर्वज इस क्षण के प्रतिक्षा में इस धरा धाम से चले गए ये सौभाग्य की बात है की उसके समय में यह शुभ मुहूर्त आया है यह एक आलौकिक आनंद का समय है ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More