NEWS PR डेस्क: गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचते ही तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान ट्रेन के आगे वाले जनरल कोच में सफर कर रही एक संदिग्ध महिला को उतारकर पूछताछ और तलाशी ली गई।
महिला के पास मौजूद झोले से गांजे के 12 बंडल बरामद हुए। इनका कुल वजन 12 किलो 756 ग्राम पाया गया।गिरफ्तार महिला की पहचान 22 वर्षीय छोटी कुमारी के रूप में हुई है, जो रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव की रहने वाली है।पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पैसों के लालच में ओडिशा के संबलपुर से गांजा लेकर बिहार के सासाराम जा रही थी।
इस गिरफ्तारी के बाद ओडिशा से बिहार तक गांजा तस्करी के संभावित नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरपीएफ ने गांजा जब्त कर महिला को जीआरपी थाना गया के हवाले कर दिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कांड संख्या 285/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट;
