बिहार में राजनीतिक अस्थिरता है, सेवा नहीं मेवा का भाव है खुब बोले विजय सिन्हा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा अपने एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे और पत्रकारों से कहा बिहार में सभी 40 सीट जीतेगी भाजपा औरसभी 40 सीट हारेगी इंडी गठबंधन। बिहार में राजनीति के अंदर राजनीतिक अस्थिरता है।

बिहार प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा अपने एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे और जिला अतिथि गृह में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी 40 सीटो पर भाजपा जीतेगी और इंडी गठबंधन हार जाएगी,बिहार में राजनीतिक अस्थिरता है और राजनीतिक अस्थिरता जब-जब होती है तब तब प्रशासनिक अराजकता चरम पर पहुंच जाता है।यहां अपराधियों का बोलबाला है। यह स्थिति बिहार के अंदर बन गया है ।समानांतर दो राजाओं के बीच प्रजा दुखी है।सत्ता सेवा का भाव नहीं मेवा का भाव लेकर काम कर रही है ।करप्शन चरम पर है, अपराधियों का मनोबल बढ़ा है ।अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है ।सरकार के नियत में ही खोट है। यहां कोई भी नियम सफल नहीं हो रहा।मुख्यमंत्री सच नहीं बोलते। उपमुख्यमंत्री का नियुक्ति के बदले जमीन का मामला सब जानते हैं।यह चार लाख का नियुक्ति का जो तमाशा बनाए हुए हैं वह एनडीए के द्वारा ही क्रिएट किया गया है ।उन्होंने कहा कि चुनाव के समय यह नियुक्ति का तमाशा बनाए हुए हैं। जनता सब जानती है।यहां शिक्षकों का तो अपमान हो रहा है। शिक्षक भयभीत है। जितनी नियुक्तियां हो रही है,उन्हें वेतन तक नहीं दे पाएंगे यह।बीजेपी तो पारदर्शिता के साथ काम करेगी। उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार की योजना बिहार में कछुआ गति से चलने लगती है ।आखिर इसके पीछे क्या कारण है? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र को सहयोग नहीं कर रही। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक जाकर पहुंचाने की बात बताई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के विचारधारा को आम जनता तक ले जाने का काम करेंगे ।केंद्र की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। यहां की सरकार केंद्र के साथ नहीं चलना चाह रही। पत्रकार सम्मेलन के दौरान मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार जिला अध्यक्ष अरुण पोद्दार सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article