बीपीएससी शिक्षिका के साथ महिला सिपाही के पति हुआ फरार।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बिहार के दरभंगा जिले की एक महिला सिपाही को अपने घर में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित होकर नवंबर में आई एक शिक्षिका को रखना महंगा पड़ गया। दो माह के अंदर दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा की नवंबर में आई शिक्षिका ने जनवरी शुरू होते-होते महिला सिपाही के पति को अपने प्रेम जाल में फंसा फरार हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी जब पति का कोई सुराग नहीं मिला, तो महिला ने इस बात की लिखित शिकायत लहेरियासराय थाना में की। वही अब महिला सिपाही के पति का कहना है कि अब वह शिक्षिका के साथ ही रहेगा। वही शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

वही पीड़ित महिला सिपाही ने अपने आवेदन में कहा है कि वह अपने पति और दो वर्ष की पुत्री के साथ सैदनगर मोहल्ला में किराए के मकान में रहती थी। सब- कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच यूपी के वाराणसी जिला स्थित उसके गांव की एक लड़की शिक्षक की नौकरी के लिए बीपीएससी की परीक्षा पास की। जिसका दरभंगा शहर के एमएल एकेडमी स्कूल में काउंसेलिंग हुई और वह बतौर शिक्षक यहां तैनात की गयी। वही महिला सिपाही भी अपने ड्यूटी पर तैनात रहती थी। इसी बीच दोनों में बातचीत शुरू हुई और नजदीकिया बढ़ी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

वही महिला सिपाही अपने आवेदन में कहा है कि एक माह तक लड़की उसके घर में रही और अचानक एक दिन चली गयी। इसके बाद उसके पति भी गायब हो गए। महिला सिपाही ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सटे अपने गांव की उस महिला शिक्षिका को ग्रामीण सोचकर अपने साथ रहने दिया। जिसके बाद महिला सिपाही के पति और शिक्षिका के बीच मजाक का रिश्ता बना और फिर कब यह रिश्ता गंभीर प्रेम में बदला, इसका पता नही चला। फोन करने पर पति ने बताया कि अब उसी लड़की के साथ रहेंगे।

 

वही दरभंगा सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया की जहा तक मेरी जानकारी में है। मामला यह है की, महिला सिपाही की न्युक्ति हुई थी। जहा बीपीएससी के शिक्षक को कांसलिंग चल रहा था। वहा कोई शिक्षिका आई थी। उसे इसने सहानभूति पूर्ण घर पर रखा। जिसके बाद इसके पति की ओर नजदीकिया बढ़ी। अभी उसका पति उस लड़की को लेकर कही फरार है। महिला सिपाही ने गुमशुदगी का केश दर्ज कराया है। केस दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। इस आवेदन में गुमशुदगी की बात है। वो कही और भी जा सकता है। संवेदनशीलता के साथ इस मामले को देखा जा रहा है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article