शराब पीने के विवाद में अपने ही सगे भाई को पीट पीटकर मार डाला।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

औरंगाबाद के कुटुंबा में शराब पीने को लेकर हुई भी बाद में एक युवक ने अपने ही सगे भाई को पीट-पीट कर मार डाला। घटना कुटुंबा के मध्य बाजार की है। मृतक 35 वर्षीय छोटन सिंह कुटुंबा के मध्य बाजार का रहने वाला था। घर में दोनों भाई अकेले रहते थे। शराब पीने को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता था। शनिवार को विवाद गहरा गया और इसी विवाद में मंझला भाई धर्मेंद्र सिंह ने पीट पीट कर छोटे भाई की हत्या कर दिया। घटना कीजिए जानकारी मिलते थानाध्यक्ष अनंत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि अपने ही भाई की हत्या कर फरार हुए आरोपी धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या में ही दोनों के बीच शराब को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई थी।उक्त बाद में छोटे भाई ने अपने मंझले भाई की पिटाई कर दिया था। इसके बाद वह अपने कमरे में अकेले सो रहा था।इसी का लाभ उठाकर धर्मेंद्र ने लाठी डंडे से ताबड़तोड़ उसे पर वार करना शुरू कर दिया। इसके बाद उक्त युवक ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। जब आसपास के लोग उसके घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में कोई सो रहा है। पड़ोसियों ने उसे आवाज लगाकर जागने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जगा। जब नजदीक जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। पड़ोसियों ने हीं इसकी जानकारी पुलिस को दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article