NEWS PR डेस्क: पटना। राजधानी पटना के दानापुर स्थित उसरी में आधुनिक आवासीय परियोजना शिवाय ग्रीन सिटी का भव्य भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और शाहपुरिया दिशा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक झा ने संयुक्त रूप से विधिवत शिलान्यास कर परियोजना की आधारशिला रखी। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे तीन टावर
शिवाय ग्रीन सिटी को आधुनिक जीवनशैली और बेहतर आवासीय सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। परियोजना के तहत 10 मंजिल के तीन टावर बनाए जाएंगे, जिनमें 165 से अधिक 2 BHK और 3 BHK फ्लैट होंगे।सोसाइटी में निवासियों की सुविधा के लिए क्लब हाउस, मंदिर, जॉगिंग ट्रैक, जिम, किड्स प्ले एरिया और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इन सुविधाओं के माध्यम से लोगों को एक ही परिसर में बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
शिलान्यास के अवसर पर विशेष बुकिंग ऑफर
भूमिपूजन एवं शिलान्यास के शुभ अवसर पर कंपनी की ओर से फ्लैट बुकिंग की शुरुआती दर 6,000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट निर्धारित की गई है। इस घोषणा के साथ इच्छुक खरीदारों के लिए परियोजना में फ्लैट बुकिंग का विकल्प शुरू किया गया है।
समारोह में उमड़ी लोगों की भीड़
शिलान्यास समारोह के दौरान सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर परियोजना के शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कंपनी के प्रतिनिधियों ने परियोजना की विशेषताओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी साझा की।
यहां करें संपर्क,: शिवाय ग्रीन सिटी में फ्लैट की बुकिंग एवं परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक लोग शाहपुरिया दिशा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के बोरिंग रोड, पटना स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।संपर्क नंबर: 7257999993 / 7257999994 / 7257999995