कलयुगी पुत्र ने माँ को घसीटकर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

इन दिनों नालन्दा जिले में एक महिला को घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यह वायरल वीडियो बेन थाना क्षेत्र इलाके के बेलदारीपर गांव का बताया जाता है। जहां 21 जनवरी को कलयुगी पुत्र हीराचरण प्रसाद और उनके परिवार के द्वारा एक डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर अपनी ही मां शनिचरी देवी के साथ मारपीट और घसीटते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मारपीट की घटना में शनिचरी देवी का हाथ भी टूट गया। जिसका इलाज पावापुरी के विम्स में चल रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताया जाता है कि शनिचरी देवी के चारों पुत्रों के बीच जमीन विवाद को लेकर कई महीनो से भी बात चल रहा है। हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वही इस संबंध में बहन थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article