ईडी की टीम ने 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार। वहीं अब झारखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी चर्चा तेज हो गयी है। सूत्रों के अनुसार सत्ताधारी दल के विधायकों ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को चंपई सोरेन के पक्ष में अपना समर्थन पत्र सौंपा दिया है। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद जहां ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अब देखना यह होगा कि नए सीएम के लिए कब शपथ ग्रहण किया जाता है।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!