तिलक समारोह से लौट रहे युवक को हथियारबंद अपराधियों ने मारी गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

आरा: भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर बांध पर गुरुवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने तिलक समारोह से लौट रहे कि युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में कलाई एवं केहुनी के बीच लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसके साथ रहे दो साथियों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के फुहां गांव निवासी स्व.बाला सिंह का 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार सिंह है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

इधर विकास कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से अपने पड़ोसी माझी सिंह की बेटी तिलक में शामिल होने के लिए बड़हरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव गया था।तिलक समारोह में शामिल होने के बाद जब वह तीनों दोस्त बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे और लौट के क्रम में जैसे ही वे लोग गजियापुर बांध पर चढ़े। तभी सात की संख्या में हथियारबंद अपराधी अपने हाथों में हथियार लिए हुए खड़े थे। तभी वे लोग अपने को बाइक किनारे निकालने लगे। तभी उक्त अपराधियों में से एक ने उन पर फायरिंग कर दी और गाली देते हुए पकड़ने के लिए कहने लगा। जिसके उसके हाथ में गोली लग गई। इसके बाद वे लोग अपनी बाइक की रफ्तार बढ़कर और अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके बाद उसे दोस्तों द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर जख्मी विकास कुमार सिंह ने उक्त अपराधियों पर लूटपाट करने की नीयत से उन पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article