होली त्यौहार को देखते हुए शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 2 हजार लीटर देशी शराब बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर:  होली त्यौहार को देखते हुए एसएसपी के द्वारा बनाए गए टीम ने नाथनगर के दियारा इलाके में स्थानीय पुलिस एवं एसटीएफ के संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने दो हजार लीटर देसी शराब को जप्त कर नष्ट किया। वहीं, पुलिस ने मौके से 3 भट्टी को भी नष्ट किया है।

मंगलवार को सिटी एसपी राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आगामी होली को लेकर लगातार शराब माफिया पर नकेल कशी जा रही है। एसपी के द्वारा बनाए गए टीम ने मंगलवार को नाथनगर के दियारा इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान 2 हजार से अधिक देसी शराब को जप्त कर नष्ट किया। पुलिस में तीन शराब बनाने वाले भट्टी को भी नष्ट किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस के हाथ्ठे कोई शराब तस्कर नहीं चढ़ा, एसपी ने आगे बताया की लगातार इस तरह की अभियान आगे भी चलाई जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article