AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिसीमन बिल पर बयान देकर पलटे RJD सांसद सुरेंद्र यादव! बोले- लोकसभा नहीं, पंचायत चुनाव के परिसीमन की कर रहा था बात !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क :– गयाजी परिसीमन बिल को लेकर अपने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद जहानाबाद के राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सफाई देते हुए अपने ही बयान का खंडन किया है। सांसद ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने लोकसभा परिसीमन बिल को लेकर कोई बयान नहीं दिया था, बल्कि उनकी बात पंचायत चुनाव के परिसीमन को लेकर थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मीडिया संस्थानों ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है।

सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सुबह उनके आवास पर बड़ी संख्या में मुखिया पहुंचे थे। मुखियाओं की मांग थी कि पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन कराया जाए। इसी मुद्दे पर उनसे बातचीत हुई थी और उन्होंने पंचायत चुनाव के परिसीमन को लेकर अपनी बात रखी थी।

सांसद ने कहा कि उनके बयान को लोकसभा परिसीमन बिल से जोड़कर गलत खबर चलाई जा रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि वे अपनी पार्टी के स्टैंड पर कायम हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रुख के साथ खड़े हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सुबह उनके बयान को लोकसभा परिसीमन बिल के समर्थन के तौर पर पेश किया गया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई। अब सांसद ने सफाई देकर पूरे बयान का संदर्भ बदलने की कोशिश की है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि परिसीमन के मुद्दे पर बयान को लेकर उठे विवाद के बाद सांसद की सफाई से क्या राजनीतिक अटकलों पर विराम लगेगा?

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ;-