BREAKING- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने नई आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली सरकार पर आरोप लगे थे कि नई एक्साइज़ पॉलिसी की आड़ में भ्रष्टाचार किया गया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ इस केस में दिल्ली सरकार के पदों पर बैठे दो शीर्ष नेता भी कानूनी चंगुल में फंस गए हैं।

ईडी की टीम 21 मार्च को शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पहुंची थी, पूरे घटनाक्रम से कुछ ही देर पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई थी। उनकी तरफ से हाई कोर्ट में ये याचिका दायर की थी कि अगर वो ईडी के सामने पेश होंगे तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए। लेकिन कोर्ट के इस फैसले के थोड़ी देर बाद ईडी की टीम ने केजरीवाल पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article