फायरिंग करने से मना किया तो दवंगों ने दो सगे भाइयों पर चला दी गो/ली,घायल 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर-  पुलिस जिला नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के बड़ी अलालपुर में आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाई को गोली मार कर घायल कर दिया घटना के बाद आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते दिनों पड़ोसी के बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हुई थी। होली के उत्सव में पड़ोसी जितेंद्र के द्वारा गली में फायरिंग किया जा रहा था। जिसके बाद घायल अनिल मंडल ने इसका विरोध किया। उसके बाद जितेंद् बिंदटोली चले गए वापस लौटने के बाद जब घायल अनिल और भोला मंडल जितेंद्र को समझाने गए तो गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि तीन राउंड गोली चलाई गई है। जिसमें जितेंद्र और भोला मंडल को हाथ और सीने में लगी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गोलीबारी का आरोप जितेंद्र पर लगाया है। उन्होंने आगे बताया कि जितेंद्र पिछले दिनों भी गली में कई राउंड फायरिंग किया था।

इधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर, घटना के बाद पुलिस जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी पहुंचे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article