15 साल में कुछ तो किया नहीं,अब नौकरी देने की हुंकार भर रहे हैं- नीतीश कुमार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

लोकसभा-2024 चुनाव का बिहार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने संयुक्तरुप से नवादा के कुंतीनगर मैदान में संबोधित किया।

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज लोकसभा के प्रचार चुनाव में आदरणीय प्रधानमंत्री जी का सबसे पहले अभिनंदन करता हूं, स्वागत करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि श्री विवेक ठाकुर जी भारी मतों से जीतेंगे। बिहार के विकास में केंद्र का बहुत सहयोग मिलता रहा है। प्रधानमंत्री को इस सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। बिहार में लगातार विकास हो रहा है। नवंबर, 2005 में हमलोग आए थे लेकिन वर्ष 2006 से हमलोगों ने काम करना शुरु किया था। एक बात याद रखिएगा आज के कम उम्र के लोग पुरानी बातों को नहीं जानते होंगे, उनको याद करा दीजिए की पहले बिहार की स्थिति क्या थी। वर्ष 2005 के पहले बिहार में पहले लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। आज स्थिति ऐसी बदल गई है कि लोग खुलेआम घुम रहे हैं। हमलोग 18 वें साल में हैं। आज गांव-गांव में सड़क बन गया है। जब उनको राज करने का मौका मिला था, उस समय पति-पत्नी ने राज किया, उनलोगों ने कोई काम नहीं किया। पहले की स्थिति से नई पीढ़ी को अवगत कराना बहुत जरुरी है। पहले झगड़ा, विवाद, हिंदु-मुस्लिम में कितना झगड़ा होता था लेकिन वर्ष 2006 से जब हमलोग आए हैं ये सब नहीं हो रहा है। भूलिएगा मत जो काम नहीं किए उनको वोट नहीं दीजिएगा, हमलोगों ने काम किया है तो हमारे उम्मीदवार को वोट दीजिएगा। बिहार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक माह में सिर्फ 39 लोग ही जाया करते थे लेकिन अब जाकर देखिए अब 1000 से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। हमलोगों ने इलाज के साथ-साथ दवा की जरुरत होती है राज्य सरकार ने इंतजाम करवाया था। पहले कितना हिंदु-मुस्लिम झगड़ा होता था। वर्ष 2006 से आज तक 8 हजार से अधिक कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। 60 वर्ष से पुराने मंदिरों का भी जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। बिहार में सड़क, पुल, पुलियों का निर्माण कराते रहे हैं। हर घर तक बिजली पहुंचा दिया गया है। हर घर तक बिजली पहुंचा दिया गया है। हर घर तक नल का जल पहुंचा दिया गया है। पक्की नाली गली का निर्माण कराया। मुख्य सड़कों से गांव, टोलों को जोड़ दिया गया है। हमलोगों ने अब तक 8 लाख लोगों से ज्यादा को सरकारी नौकरी देने का काम किया।10 लाख लोगों को रोजगार और नौकरी भी देने का काम किया जा रहा है। हमलोग शुरु से ही न्याय के साथ विकास के लिए काम कर रहे हैं। 4 लाख नौकरी दे चुके हैं। इसके अलावे 5 लाख तक लोगों को रोजगार भी दे चुके हैं हमलोग। हर प्रकार का केंद्र सरकार की तरफ से सहयोग मिल रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जो देश में काम करवाते हैं, बिहार में जो काम करवाते हैं उसको याद रखिएगा, भूलिएगा मत। आदरणीय प्रधानमंत्री जी हम आपको पूरी तरह से आश्वस्त करता हूं कि 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कराएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नवादा के कैनाल के बगल में लोकनायक जय प्रकाश जी बहुत पहले आए थे। बाद में हमलोग वहां घुमते रहे हैं। हम हर जगह घुमते रहे हैं। एक जगह से दूसरे जगह जाने में कितनी परेशानी होती थी लेकिन आज कितना आसान हो गया है आवागमन। पीने के लिए गंगाजल का पानी जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत गया, बोधगया, नवादा, राजगीर तक पहुंचा दिया गया है। हमलोगों की सरकार ने तय कर दिया की हर किसी का सहयोग दिया जाएगा। आप चिंता मत कीजिएगा। पहले कुछ नहीं था, आज बहुत कुछ हो रहा है। लड़कियां कितना कम पढ़ती थीं आज कितनी बड़ी संख्या में पढ़ रही हैं। कुछ दिन के लिए साथ लाए थे वो दावा करता है कि हम कितना काम किए। याद करें 15 सालों में उनलोगों ने कितना काम किया। मुझे पूरी उम्मीद है प्रधानमंत्री जी श्री विवेक ठाकुर जी के लिए आपसे अनुरोध करने आए हैं आप हाथ उठाकर बताएं कि विजयी होंगे।

मंच पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को मोमेंटो और शॉल भेंटकर अभिनंदन किया।

इस मौके पर श्री उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, लोजपा (रामविलास) श्री चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर एनडीए के सभी नेताओं में केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, मंत्री श्रीमती रेणु देवी, मंत्री श्री विजय चौधरी, मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, नवादा से एनडीए के उम्मीदवार श्री विवेक ठाकुर मंचासीन रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article