गया में एंबुलेंस प्रधानाध टेक्नीशियन की मौ/त के बाद जमकर हंगामा, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को लाने पहुंची एंबुलेंस पर तैनात टेक्नीशियन कुंदन कुमार को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर हत्या कर अधमरा कर दिया, जहां इलाज के दौरान टेक्नीशियन की मौत हो गई, वही इसको लेकर आज जिले के 102 एंबुलेंस चालक और एंबुलेंस पर तैनात रहने वाले ईएमटी (टेक्नीशियन) ने जमकर हंगामा किया और गया समाहरणालय के गेट पर शव को रखकर घंटों हंगामा किया.

वहीं एडीएम को एक ज्ञापन भी सोपा।एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन की मांग थी कि जो भी इसमें आरोपी है उसे अभिलंब गिरफ्तार किया जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए और उनके परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दिया जाए, वही आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे मामले को शांत कराया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया है।

बता दे कि बीती देर रात नीमचक बथानी थाना क्षेत्र ढकनी गांव में एम्बुलेंस चालक को सूचना दिया गया था कि एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना है तभी एंबुलेंस चालक और उस पर एक टेक्नीशियन पहुंचा तभी मरीज को एंबुलेंस पर रखने के बाद एंबुलेंस बैक करने के दौरान एक चक्का गड्ढे में जा फसा, जिसके कारण मरीज के परिजन के द्वारा एंबुलेंस चालक और उसेल पर मौजूद टेक्नीशियन कुंदन कुमार को बेरहमी से मारपीट किया जहां इलाज के दौरान कुंदन की मौत हो गई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article