लोकसभा चुनाव से पहले अपने दल में नेताओं को लाने में लगी भाजपा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी एक दूसरे पार्टी के कार्यकर्ता को नेता को अपने पाले में लाने के कोशिश में लगे है। प्रति दिन किसी ना किसी पार्टी से एक दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं ।वही दानापुर में राजद सुप्रीमो के खासमखास माने जाने वाले पूर्व नगर उपाध्यक्ष सह राजद नेता स्वर्गीय राजकिशोर यादव के भांजा राजद नेता व पूर्व वार्ड पार्षद संजय यादव ने अपने दल बल के साथ सैकड़ो समर्थकों सहित बीजेपी के कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हो गए है ।

जहाँ बीजेपी सांसद पाटलिपुत्रा रामकृपाल यादव से मिलकर उनके समर्थन में नरेंद्र मोदी का नारे लगाते हुए भारी से भारी मतों जिताने का ताल ठोकने लगे हैं और रामकृपाल यादव के समर्थन करते हुए इस बार चार सौ पार का नारा लगा रहे है ।एक बात हो तय हैं कि बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव राजद के वोट को सेंधमारी करने में सफल हो रहे हैं । वही इस सेंधमारी से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री राज्य सभा सदस्य सह राजद उम्मीदवार का पलड़ा कमजोर होती दिख रही हैं ।वही पाटलिपुत्रा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि संजय यादव के पिता बीजेपी का पुराने कार्यकर्ता रहे है और उनका पुराना नाता है उनके पुत्र को बीजेपी में आने से बीजेपी को मजबूती आएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article