मुस्लिम कारीगरों के हाथों सजेगा मां दुर्गा का दरबार, कृष्ण लीला पंडाल देगा भाईचारे का संदेश ,

Muskan Gupta

भागलपुर दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित वैष्णवी दरबार दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित करीब 70 फीट ऊंचा भव्य पंडाल तैयार कराया जा रहा है। खास बात यह है कि पंडाल निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा से मुस्लिम समुदाय के पांच कारीगरों की टीम भागलपुर पहुंची है पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से लेकर युवावस्था तक की लीलाओं को 3-डी कलाकृतियों के जरिए दिखाया जाएगा। सामने श्रीकृष्ण की प्रतिमा और ऊपर सुदर्शन चक्र को आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है।

कारीगरों ने करीब 10 से 15 दिन पहले निर्माण शुरू किया है और 4 अक्टूबर तक मुख्य काम पूरा करने का लक्ष्य है कारीगर अफजल ने कहा कि त्योहार अलग हो सकते हैं, लेकिन समाज में सभी लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम एक-दूसरे के त्योहारों में साथ रहें,!

यही भाईचारे की पहचान है,!

समिति के मेढ़पति गजेंद्र सिंह ने बताया कि यहां वर्ष 1988 से दुर्गा पूजा आयोजित हो रही है इस बार कृष्ण लीला की थीम रखी गई है पंडाल में धार्मिक आकर्षण के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश भी देखने को मिलेगा

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट;-

Share This Article