चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन माँ मुंडेश्वरी के मंदिर में गूंजे स्कंद माता के जयकारे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर-चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन माँ मुंडेश्वरी देवी मंदिर में स्कंद माता के जयकारे की गूंज सुबह से सुनाई पड़ रही है। देवी भक्तों ने मां को मनाने के लिए नारियल, चुनरी व घंटा चढ़ाकर मैय्या से मन्नतें मांगी। माता के मंदिरों में जिले से ही नहीं बल्कि कई राज्यों से आए हुए भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना जारी है। अगर बात करें जिले के मंदिरों का तो जिले के कई देवी मंदिराें में सुबह से ही भक्त लाइन लगाकर अपने बारी का इंतजार करते हुए भक्त माँ के दर्शन के लिए ललाईत रहे।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, भवन रंगीला मां का शेर पीला-पीला है, अंबे तू जगदंबे काली आदि देवी गीत मंदिरों में सुबह से सुनाई दे रहे है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर जिला स्थित भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत पवरा पहाड़ी पर विराजमान माँ मुंडेश्वरी मंदिर मे भक्तों का ताता लगा हुआ है। माता के मंदिर में स्कंद माता के जयकारे की गूंज गूंजते रहे।

यही नहीं नवरात्र के दिनों में शहर व गांव के जितने भी काली मंदिर हैं उन सभी मंदिरों मे श्रद्धालुओं द्वारा जोर-जोर से बोला जा रहा है जय माता दी जयकारे लगाते हुए जै माँ काली, जै माँ मुंडेश्वरी,माता के दरबार में जयकारे लग रहे थे। मां मुंडेश्वरी के दरबार में जो भी श्रद्धालु आ रहे थे, उनके हाथों में नारियल पुष्प और प्रसाद घंटा नजर आ रहा था।

देवी भक्त पैदल चलकर मां के दरबार मे पहुंचकर अपनी मुराद मांग रहे थे। चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिराें में भक्तों की भारी भीड़ लग रही है। देवी मंदिरों मे नवरात्रि के पर्व पर हजारों की संख्या में भीड़ जुट रही। वहीं देवी भक्तों ने अपने घरों में भी मैया को मनाने के लिए पूजा-अर्चना शुरू दिन से ही भक्त कर रहे हैं।

चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन देवी भक्तों की भीड़ सुबह से ही गांव के देवी मंदिरों के साथ-साथ मुंडेश्वरी माता के मंदिर पर पूजा अर्चना के लिये भीड़ उमड़ पड़ी है।स्कद माता की आराधना के लिए मां-बहनों की लंबी लाइनें मुंडेश्वरी धाम में लगी रहीं।

माँ मुंडेश्वरी माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया हैं।जगह-जगह देवी गीताें के माध्यम से जयकारे गुंजयमान रहे। सुबह व दोपहर के समय मां मुंडेश्वरी के मंदिर मे सामूहिक आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article