आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, 6 लोग घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

कैमूर-आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और इस घटना में एक पक्ष से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बताई जाती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोहनिया थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव में आपसी विवाद में दो पक्ष में मारपीट हो गई और इस घटना में एक पक्ष से कुल 6 लोग भिट्टी गांव निवासी हरिहर चौधरी की पत्नी तालुनी देवी, रामकरण चौधरी का पुत्र हरिहर चौधरी, झूना चौधरी की पत्नी कमली देवी, झुन्ना चौधरी का पुत्र लक्ष्मण चौधरी, हरिहर चौधरी का पुत्र मुन्ना चौधरी और मुन्ना चौधरी का पुत्र कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में घायल हुए सभी लोगों को चिकित्सकों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article