सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए संजय झा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की  बैठक दिल्ली मे हुई, जिसे लेकर जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक से बड़ी खबर सामने आ रही है, बता दे संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय झा के नाम का प्रस्ताव लाया, जिस पर जेडीयू के नेताओं ने सहमति दी.संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी है.

वहीं जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा भी हुई. जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन संबंधी कई प्रस्ताव लाए गए.बता दे जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज दिलाने पर भी चर्चा हुई है.इसके साथ ही बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article